खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए रविवार को पुलिस चौकी परिसर खुनुवां में ऑपरेशन कवच के तहत समन्वय बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बैठक में नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो-तस्करी, पटाखों के अवैध भंडारण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही तीसरे देश के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने, सीमा चौकियों पर तैनाती और निगरानी व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों में सक्रिय ग्राम सुरक्षा समितियों के महत्व पर जोर देते हुए निष्क्रिय समितियों को पुनर्गठित करने के निर्देश दिए। अवैध गतिविधियों की सही सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई।