सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के नाका दल ने छह बोरी यूरिया और दो साइकिल को शुक्रवार को जब्त की। तस्कर भागने में सफल रहे।
सूचना के अनुसार, सीमा स्तंभ संख्या 544/1 के समीप से उर्वरक की तस्करी होने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी ककरहवा से नाका दल सीमा स्तंभ संख्या 544/1 के लिए रवाना हुए और कुछ समय पश्चात देखा कि कुछ व्यक्ति साइकिल पर सामान लिए भारत से नेपाल की तरफ जा रहे है।
संदेह के आधार पर नाका दल ने जैसे ही उन व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा तो वह साइकिल सहित सामान गिराकर कोहरे का फायदा उठाकर नेपाल सीमा में भाग गए। नाका दल द्वारा सामान की जांच की गई तो छह बोरी यूरिया और दो साइकिल बरामद की गई। बरामद यूरिया और साइकिल को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।