इटवा। क्षेत्र की बाजारों व कस्बों में प्रशासनिक उदासीनता के चलते दिल्ली से धड़ल्ले से सवारी बसों से सामान ढोया जा रहा है। इन सामानों में ज्वलनशील सामान बहुतायत में आ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांवों की बड़ी आबादी का दिल्ली व मुंबई शहरों में मजदूरी मेहनत व व्यवसाय करने के लिए आना-जाना रहता है। इसके चलते इन क्षेत्रों से रोजाना दिल्ली व मुंबई आने जाने के लिए बसे आती रहती है। प्रायः देखा जाता है कि इन दिल्ली से आ रही बसें सवारियों से अधिक सामानों की ढुलाई करते हैं। इसके लिए यह बसों के नीचे एक बाॅक्स सामानों को रखने के लिए बनवा रखा है, जिसमे स्थानीय दुकानदारों के कहने पर बिना जीएसटी बिल अदा किए डुप्लिकेट मोबिल ऑयल व मशीनरी कलपुर्जे यह बस वाले धड़ल्ले से ला रहे हैं। ऐसा तब है जब इसी तरह के सामानों से बसों में आग लगी के हादसे हो रहे हैं।