फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोमांस की तस्करी में दो गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज थाने की पुलिस की गिरफ्त मे आये गोवध निवारण और आमर्स एक्ट के शातिर आरोपी
विज्ञापन
डुमरियागंज। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैदौला गांव से एक सप्ताह पहले बरामद हुए गोमांस मामले में हैदर अली और जीशान उर्फ नियाज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत डुमरियागंज के बैदौला गांव में एक स्कूल के पूरब गली से बोरे और झोले में भरा प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद हुआ था।
मौके से पैकेट बंद मांस, तराजू, किलोवाट, पॉलीथिन और खाली बोरा भी मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त सामग्री को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में कार्रवाई करते हुए हैदर अली निवासी जबजौवा और जीशान उर्फ नियाज निवासी बसडीलिया थाना डुमरियागंज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक दो बोगदा, दो चाकू, चार पगहा आदि बरामद किए गया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हैदर अली पर हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और गौवध अधिनियम समेत सात से अधिक गंभीर मुकदमे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जीशान पर एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें