फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन्म प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग

Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को डीएम डाॅ. राजा गणपति आर को पत्र लिखकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने की वर्तमान प्रक्रिया को अत्यधिक जटिल और अव्यवहारिक बताते हुए इसे सरल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले से ही आवेदक को शपथ-पत्र, आवश्यक दस्तावेज, ग्राम प्रधान, सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और पंचायत सहायक से सत्यापन कराना पड़ता है। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत या अधिशासी अधिकारी स्तर से अनुमोदन लेना अनिवार्य है। अब इस प्रक्रिया में दो अतिरिक्त गवाहों के शपथ-पत्र की बाध्यता जोड़ दी गई है। शर्त यह रखी गई है कि गवाह उस समय 18 वर्ष से अधिक आयु के रहे हों, जब आवेदक का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें