भनवापुर। देव उठनी एकादशी पर शनिवार को लोगों ने व्रत रखा। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु चार माह तक शयन करने के बाद क्षीर सागर से उठते हैं और संसार को संभालते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एकादशी के दिन सभी लोग व्रत रखते हैं और माता तुलसी के सामने दीपक जलते हैं। साथ ही तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है। भगवान विष्णु ने इसी दिन जालंधर नामक राक्षस का वध किया था और उसकी पत्नी के साथ छल किया था, जिसने उन्हें शालिग्राम होने का श्राप दिया था। भगवान विष्णु ने उनकी पत्नी को तुलसी होने का श्राप दिया था।