फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली

Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास से निकाली गई श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा मे
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास से श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से शनिवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। सांवरे तेरी जरूरत है, खाटू धाम की निराली है शान, खाटू वाले की कृपा बरसती जैसे भजनों पर बाबा के भक्त झूमते निकले।
विज्ञापन

बस अड्डे के पास से शुरू हुई निशान शोभायात्रा पुराना बैंक रोड, राम जानकी मोहल्ला, मुख्य कस्बा व परशुराम तिराहा होते हुए वापस बस अड्डे पर आकर समाप्त हुई। प्रभु के चरणों में निशान अर्पण कर आरती उतारी गई और श्याम चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
निशान यात्रा में शामिल लोग रास्ते भर जय श्रीश्याम के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया किया। इस निशान यात्रा में चेयरमैन अजय गुप्ता, सुबास मोदनवाल, पंकज गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, फूल चंद्र मोदनवाल, राजा गुप्ता आदि शामिल रहे। ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार, बर्डपुर के रामलीला मैदान में शनिवार को श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन में सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निशान शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। फूलों से सजे रथ पर श्री खाटू श्याम की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुष श्रद्धालु निशान ध्वज लेकर साथ चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें