फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिथरिया-राप्ती पुल मार्ग पर फंसा ट्रक, जाम से लोग हुए हलकान

Mon, 08 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज चंद्रीपघाट मार्ग के बिथरिया से राप्ती पुल तक कि सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी है। इससे पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित होने के कारण सभी भारी वाहन बिथरिया से होकर ही जा रहे हैं, जिसके कारण सड़क टूट चुकी है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर सोमवार की सुबह एक बालू लदा ट्रक फंस गया, जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में कई स्कूली गाड़ियां और चारधाम यात्रा पर जा रही बसें फंस गई। किसी तरह गाड़ियों के आने-जाने के लिए लोगों ने रास्ता बनाया है। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्हें अभी हाल ही में बीते 13 अगस्त को प्रमुख सचिव को सड़क के निर्माण कार्य को लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें