फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्राॅली का टायर फटा, रिंग लगने से छात्र की मौत

Tue, 23 Dec 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित करहिया मोड पर मंगलवार सुबह 11वीं के छात्र प्रिंस मौर्या (18) के सिर पर ट्राॅली की सपोर्टिंग रिम लगने से मौत हो गई। वह सड़क के किनारे बैठकर अलाव ताप रहा था। चोट लगने पर गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इटवा थाने के करहिया सघन गांव निवासी प्रिंस मौर्या (18) पुत्र राम प्रसाद मौर्या इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर पटरी से हटकर जल रहे अलाव के पास बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रगड़गज के पास इंटरलाॅकिग ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। अभी वह करहिया तिराहे से थोड़ा ही आगे बढ़ी थी कि अचानक टायर फट गया। इसके चलते ट्रॉली के सपोर्टिग रिम (छल्ला) छिटककर दूर बैठे अलाव सेंक रहे प्रिंस मौर्या के सिर में लग गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे लोगों ने सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इटवा रवींद्र सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें