फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोटेदार पर अनियमितता का आरोप

Tue, 23 Dec 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 की कोटेदार पर दिसंबर माह का पूरा राशन वितरण न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार के पति द्वारा अंगूठा लगवाकर केवल गेहूं का वितरण किया गया जबकि चावल नहीं दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण रामबली, पुष्पा, इंद्रावती, संतराम, जसपाती, पार्वती, शांति, राम प्यारी, सुनीता, सोनमती, सुरजा देवी व विमला देवी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वे लगातार राशन की दुकान पर जा रहे हैं, लेकिन कोटेदार का कोई पता नहीं चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी ने बताया कि ग्रामीण प्रतिदिन झोला और बोरा लेकर अन्नपूर्णा भवन पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें चावल नहीं दिया गया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर दोषी पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें