भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा क्षेत्र के चौरा बनगवा उपकेंद्र पर सोमवार को ट्रिपल ए की संयुक्त बैठक हुई। इसमें एएनएम प्रीती मिश्रा, आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नूरजहां ने प्रतिभाग किया। बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी के निर्देश पर आयोजित की गई।
बैठक में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं तैयार कर आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अभियानों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।