फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवा स्कूल गेम्स फेडरेशन के लिए ट्रायल 18 व 19 अगस्त को

Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय लखनऊ में रिपोर्ट अनिवार्य
विज्ञापन

- चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा
सिद्धार्थनगर। युवा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 2025-26 सत्र के लिए अंडर-15 बालक, बालिका वर्ग का सेलेक्शन ट्रायल 18 और 19 अगस्त को होगा। शाम चार बजे से आरंभ होने वाले ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 25 से 28 अगस्त तक होने वाली बालिका प्रतियोगिता और एक से चार सितंबर 2025 तक होने वाली बालक प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार, चयन प्रक्रिया के लिए 18 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे तक सभी खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय कोटा सिंह बाग लखनऊ में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य पात्रता निर्धारित की गई है। इनमें जन्म एक जनवरी 2010 या उसके बाद (अंडर-15 वर्ग), जन्म वर्ष 2010, 2011, 2012 या 2013, सरकारी स्वीकृत जन्म प्रमाण पत्र (अंग्रेजी में), कम से कम छह माह की वैधता वाला पासपोर्ट (दिसंबर 2025 से), हाल ही के पांच पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो (48 मिमी, सफेद पृष्ठभूमि, पूर्ण चेहरा, बिना सिर ढके, पिछले छह माह में खिंचे हुए) देय होगा। तकनीकी मानक के तहत नेट की ऊंचाई में बालिका 2.20 मीटर, बालक 2.35 मीटर, शारीरिक योग्यता में अच्छी कूदने की क्षमता का प्रदर्शन आवश्यक है। बताया कि चयनकर्ताओं में जिले से गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी के रत्नेश सिंह भी शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों से प्रतियोगिता के लिए अर्ह बालक एवं बालिकाओं को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें