बिस्कोहर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत बिस्कोहर में भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण, गोसेवा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत हनुमानगढ़ी मंदिर नारद कुटी परिसर में पौधरोपण से हुई। इस दौरान लोगों ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
इसके बाद टीम सत्य सनातन गोशाला पहुंची, जहां गोसेवा की गई। इसके बाद नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आसपास गंदगी न करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण, गोसेवा और स्वच्छता जैसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अभियानों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है।
इस दौरान सुधीर त्रिपाठी, प्रभात जायसवाल, किशन पासवान, राधेश्याम यादव, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।