बर्डपुर कस्बे में 2 ज्योतिर्लिंगों पैदल दर्शन करके घर वापस आने पर मनीष राजभर का ग्रामीणों ने स्
- मोहाना लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
बर्डपुर। मोहाना बाजार निवासी मनीष राजभर करीब दो वर्ष आठ माह से अधिक समय तक पैदल यात्रा कर 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम समेत 100 मंदिरों के दर्शन करने के बाद घर लौटे। सोमवार को मोहाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मनीष ने बताया कि उन्होंने करीब 16 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की है।
मनीष राजभर के अनुसार वह 18 जनवरी 2024 को मोहाना स्थित अपने घर से द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के संकल्प के साथ पैदल निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ चार धाम और करीब 100 अन्य मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई तरह की परेशानियां आईं लेकिन लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने पैदल सफर जारी रखा।
मनीष ने कहा कि महादेव को समर्पित होकर उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया। उन्होंने स्वयं को सनातन धर्म का प्रचारक बताते हुए सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ रहने का संदेश दिया। घर लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी यात्रा और संकल्प पूरा करने पर खुशी जताई। स्वागत के दौरान सबलू साहनी, कौशल अग्रहरि, राजू, संजय, दिलीप समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।