फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यातायात नियम बताए, गांव में बुजुर्गों से जानीं समस्याएं

Mon, 21 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने स्कूल और गांव में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। मिश्रौलिया पुलिस की टीम ने पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं पथरा बाजार पुलिस ने ग्राम बघनी नानकार में वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी कुशलक्षेम जाना। पुलिस ने लोगों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर स्थित विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद कर विद्यार्थियों के आने-जाने से जुड़े यातायात मानकों पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने और आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही बच्चों को सेल्फ डिफेंस के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को आवश्यक पुलिस सहायता के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का नंबर उपलब्ध कराया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पुलिस के जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना की। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बघनी नानकार में पुलिस टीम ने जनसंवाद कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें