फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम से मिले व्यापारी, आर्थिक सहायता की मांग

Tue, 04 Aug 2026 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारी बारिश से बांसी कस्बे की दुकानों में हुआ जलभराव, सामान हो गया था खराब
विज्ञापन

- व्यापार मंडल के लोगों ने एसडीएम ने मिलकर गिनाई समस्या
बांसी। रविवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से कोतवाली रोड के व्यापारियों को हुई क्षति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की व्यापारियों ने मांग की। मांगों को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के साथ एक प्रतिनिधि मंडल के साथ एसडीएम बांसी विश्वमित्र सिंह से मंगलवार को मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से कहा कि भीषण अतिवृष्टि और जलभराव के कारण बांसी नगर के कोतवाली रोड स्थित दुकानों व घरों में पानी घुस जाने से व्यापारियों के दुकान और घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बर्बाद हो गया है। इस दैवीय आपदा के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है, जिसके चलते वे अत्यधिक आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। अनेक दुकानदारों की आजीविका इसी व्यापार पर निर्भर है। व्यापारियों ने मांग किया कि उक्त दैवीय आपदा से प्रभावित कोतवाली रोड के व्यापारियों की क्षति का सर्वेक्षण कराकर तत्काल आर्थिक सहायता व राहत उपलब्ध कराया जाए, जिससे प्रभावित व्यापारी इस संकट से उबर सकें।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में संजय अग्रहरी, राकेश अग्रहरि, विवेक जायसवाल, अजय गुप्ता, बृजेंद्र प्रताप, विजय वर्मा, अनूप कुमार आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें