फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बंटवारा रोकने के लिए भाजपा के साथ बसपा से भी लड़ना होगा : मिठाई लाल

Sun, 02 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के एक लॉज में पीडीए सम्मेलन को संबो​धित करते मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी ने शहर के एक होटल में सामाजिक एकता, पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब और उनके विचारों को मानती है। भारतीय जनता पार्टी बहनजी के साथ मिलकर दलित वोटों में बंटवारा करना चाहती है क्योंकि उत्तर प्रदेश का दलित समाज बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ जा रहा है। हमें इस साजिश को समझना होगा और भाजपा से लड़ने के साथ-साथ अपने परिवार बसपा से भी लड़ना होगा और दलित वोट के विभाजन को हर हाल में रोकना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को भारतीय जनता पार्टी लोहे की कुल्हाड़ी में लकड़ी के बेत के रूप में इस्तेमाल कर रही है। अगर लकड़ी के बेड को हटा दिया जाए तो लोहे की कुल्हाड़ी दो कौड़ी के भाव में कबाड़ में मिलेगी। भाजपा को जब लोगों का वोट लेना होता है तो हिंदू बना देते हैं और जब आरक्षण, रोजगार व सम्मान देने की बात होती है तो उन्हें दलित और पिछड़ा बना देते हैं। जब 1990 में मंडल आयोग की सिफारिश को लागू की गई, तब यही भाजपा के लोग सरकार को गिरा देते हैं। भाजपा हमें मंदिर के नाम पर हिंदू मानती है और आरक्षण के नाम पर हमारा विरोध करती है।
बाबा साहब ने अपने अंतिम समय में अपने समाज से कहा कि मुझे मूर्ति पूजा में मत देखना बल्कि मुझे संविधान में ढूंढ़ना और आप लोग हमारे कारवां को आगे बढ़ा देना लेकिन इसे कभी कमजोर मत होने देना। भाजपा ने 2024 के चुनाव में कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 और संविधान बदलने के लिए 426 सांसद जिताने की बात करती थी लेकिन लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश का दलित समाज साइकिल को वोट देकर समाजवादी पार्टी के साथ चला गया। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने का काम किया और भाजपा के संविधान बदलने के इरादों पर पानी फेर दिया। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन बहरइची प्रसाद प्रेमी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, बेचई यादव, राममिलन भारती, घिसियावन यादव, चंद्रमणि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें