फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालयों को बंद कराया

Wed, 10 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को लोटन ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता प्राप्त संचालित तीन विद्यालयों पर कार्रवाई की। इसमें से दो विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे थे, जबकि एक विद्यालय पांच की मान्यता पर आठ तक की कक्षा संचालित की जा रही थी। यह विद्यालय टिनशेड में संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

बीईओ संतोष शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर ठोठरी, सिकरी व बघेला में संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ठोठरी में वैष्णवी सिद्धार्थ विद्या एकेडमी के नाम पर संचालित विद्यालय की कक्षा पांच तक मान्यता थी। वह आठ तक के बच्चों का पढ़ाई करवा रहे थे जबकि जिस भवन को दिखाकर पांच तक मान्यता थी, उस भवन की जगह पर टिनशेड में विद्यालय संचालित हो रहा था। वहीं बघेला में संचालित डीडी अलमाइटी एकेडमी और सिकरी में संचालित एसबी सिंह एकेडमी में कक्षा आठ तक बिना मान्यता प्राप्त ही कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। दोनों विद्यालयों को तत्काल बंद करवाते हुए विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को संबंधित अटैच विद्यालय अथवा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश करवाने के साथ ही विद्यालय संचालित नहीं करने के लिए शपथ पत्र देने का निर्देश दिया गया है जबकि मान्यता रद्द करने के लिए ठोठरी के विद्यालय की रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें