फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्य दरवाजे के रास्ते घुसे चोर, उड़ाए नकदी और जेवरात

Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गोल्हौरा थाने के ग्राम करही खास में चोरी के बाद घर मे विखरा सामान । स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- गोल्हौरा क्षेत्र के करही खास में हुई वारदात, अलमारी और बक्से भी उठा ले गए
विज्ञापन

इटवा। गोल्हौरा थाने के करही खास गांव में सोमवार की रात में एक घर में सामने के दरवाजे से घुसकर चोरों ने दो हजार रुपये नकदी व आलमारी और बक्से में रखे जेवर चुरा लिए। चोरी की इस वारदात से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में करही खास निवासी निरहू उर्फ बिगाडू गौतम का परिवार रोज की तरह खा-पीकर सोया हुआ था। रात लगभग 11 बजे मौका पाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात व दो हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। इसकी जानकारी लघुशंका के लिए उठे घरवालों को देर रात करीब एक बजे के बाद हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ गोल्हौरा राजेश गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें