फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक से कुचलकर बालक समेत तीन की मौत

Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में तौलिहवा-बहादुरगंज सड़क पर गैडहवा चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में तौलिहवा-बहादुरगंज सड़क पर गैडहवा चौराहे के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर 12 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज से तौलिहवा की ओर जा रहा शराब से लदा ट्रक बुधवार सुबह लगभग सवा सात बजे अनियंत्रित होकर पैदल और साइकिल सवार लोगों को कुचल दिया। हादसे में स्थानीय निवासी आनंद कश्यप (12), महाराजगंज नगरपालिका-3 निवासी भोल्लर कुर्मी (75) और विजय कुमार गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जिला पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना को लेकर सुबह दस बजे तक दुर्घटना वाले जगह पर तनाव बना रहा, इसके बाद हालात सामान्य हो गया है। वहीं, जिला यातायात पुलिस निरीक्षक राजन ढकाल के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें