गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पचमोहनी चौराहे पर विद्यालय बस और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस कार्रवाई तहरीर मिलने पर होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पचमोहनी चौराहे पर हुई घटना
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाने के पचमोहनी चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक विद्यालय की बस के टक्कर से तीन लोग जख्मी हो गए। इसमें स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, भिटिया स्थित एक विद्यालय की बस पचमोहनी से बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। गोल्हौरा थाने के महुआ पाठक निवासी राहुल गौतम अपनी बहन प्रीती गौतम (17) और इसी थाने के पेंदानानकार निवासी माधुरी (18) को बाइक पर बिठाकर घर लौट रहा था। पचमोहनी चौराहे से एक किमी पहले सामने से आ रही बस ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी माधुरी पुत्री राजेश कुमार बस के पिछले चक्के के नीचे आ गई और उसका एक पैर टूट गया। प्रीती व राहुल को हल्की चोटें आईं हैं। बस से हुई इस दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया, जहां बालिका का इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ गोल्हौरा राजेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।