फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बॉर्डर के तीन भंसार कार्यालय बंद, दो में उपद्रवियों ने लगाई आग

विज्ञापन
नेपाल के कृष्ण नगर में रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में भड़की हिंसा की आंच अब सीमावर्ती इलाकों के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को महराजगंज की सोनौली सीमा के करीब भैरहवा और बेलहिया भंसार कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री केपी ओली के आने की सूचना पर भैरहवा एयरपोर्ट भी घेरे रखा। वहीं सिद्धार्थनगर से सटे बढ़नी, खुनुवां और ककरहवा भंसार कार्यालयों को नेपाल सरकार ने अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटक ही बॉर्डर से लौटते दिख रहे हैं। भारतीय क्षेत्र से कोई नेपाल जाता नहीं दिखा।
नेपाल के भैरहवा कस्बे में युवाओं ने मंगलवार की दोपहर भैरहवा के देवकोटा चौक को जाम कर प्रदर्शन किया। रैली निकाली और दुकानों को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और पर्चे लिए सड़कों पर उतरे और नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, प्रचंड और शेर बहादुर देउबा समेत अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को सूचना मिली कि प्रधानमंत्री ओली भैरहवा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं और वहां से दुबई जाने वाले हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भैरहवा के गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पहुंच गए और एयरपोर्ट की घेराबंदी कर ली। दोपहर करीब दो बजे स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण हो गई। एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस, सेना और एपीएफ के सैकड़ों जवानों ने एयरपोर्ट को अपने कब्जे में लेकर उड़ानें रद्द करा दीं। सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय पर्यटकों के जाने पर रोक लगाते हुए मालवाहक ट्रकों पर भी फिर से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नेपाल में भड़की हिंसा के बाद सोनौली सीमा से पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई थी। मंगलवार की सुबह छह बजे कर्फ्यू समाप्त होने के बाद आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद जिला प्रशासन ने नौ बजे के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी। भारतीय मालवाहक ट्रकों को प्रवेश देना शुरू कर दिया। भैरहवा तक जाने वाले यात्रियों को भी इजाजत दी लेकिन दोपहर में युवाओं के उग्र प्रदर्शन के कारण पर्यटकों को वापस किया जाने लगा। दोपहर करीब दो बजे तक सौ से अधिक वाहन नेपाल जा चुके थे। नेपाल में बुटवल गए गुजरात के नीरू सोनौली सीमा पर लौटे तो अंदर के हालात बयां करने लगे। उन्होंने बताया कि नेपाल के ही लोगों ने आगे नहीं जाने की सलाह दी। इस वजह से आगे नहीं बढ़ सका। सर्तकता बरतते हुए आना पड़ा। बेलहिया कस्बे में देवरिया के धीरेंद्र ने बताया मां की आंखों का ऑपरेशन कराने गया था। आपरेशन हो गया। हंगामा देखकर जल्दी वापस चला आया। दो दिन रुकना था लेकिन उपद्रव को देखते हुए लौटना पड़ रहा है। भैरहवा के जीवन थापा ने बताया कि नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटक और उनके वाहनों को नेपाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें