कपिलवस्तु। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी में मंगलवार को कॅरिअर काउंसिलिंग मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईओएस अरुण कुमार ने फीता काट कर और द्वीप प्रज्वलन कर किया। डीआईओएसने कहा कि जीवन में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन का बहुत महत्व होता है। आज शिक्षा केवल प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है बल्कि यह आपके भविष्य की नींव रखती है। इस मेले का उद्देश्य है कि आप अपने रुचि, योग्यता और सामर्थ्य के अनुसार अपने लिए उचित कॅरिअर का चुनाव कर सकें।