फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 24 घंटे में मदरसे से लापता तीन बच्चों को ढूंढ़ निकाला

Sun, 15 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पढ़ाई में मन नहीं लगने पर बिना बताए निकले थे मदरसे से, पुलिस ने परिजन को सौंपा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर टोला कैथवलिया स्थित मदरसे से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ़ निकाला। रविवार को तीनों बच्चे पिकौरा गांव में मिले। पुलिस ने काउंसिलिंग कराने के बाद उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया।
एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुर टोला चौरीजोत निवासी समीउल्लाह के बेटे जैद और फहद और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अत्री बाजार निवासी उनके रिश्तेदार नदीम मदरसा अरबिया दारुल उलूम सल्फिया में पढ़ते हैं। 14 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे नाश्ता करने के बाद तीनों मदरसे से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन की सूचना पर पुलिस ने चार टीमें गठित कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की। रविवार को तीनों बच्चे पिकौरा में मिल गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पढ़ाई में मन नहीं लगता था और घरवाले जबरदस्ती पढ़ाना चाहते थे। इसी वजह से वे बिना बताए मदरसे से चले गए थे। पुलिस ने बच्चों की काउंसिलिंग कराने के बाद उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगत नारायण यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें