फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन जख्मी

Fri, 28 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी पचपेडवा रोड पर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल भेलते एसएसबी के जवान। संवाद
विज्ञापन
ढेबरूआ। क्षेत्र के एसएसबी 50 त्रिलोकपुर कैंप के पास शुक्रवार को चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार संतोष कुमार मौर्या (38), राधेश्याम मौर्या (45) और घनश्याम मौर्या (30) जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसएसबी को दी। एसएसबी के जवानों ने घायलों को सीएचसी बढ़नी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी संतोष कुमार मौर्या, राधेश्याम मौर्या और घनश्याम मौर्या शुक्रवार को पचपेड़वा की ओर जा रहे थे। अभी वह एसएसबी 50 त्रिलोकपुर कैंप के पास पहुंचे थे कि लक्ष्मी नगर से सवारी लेकर बढ़नी की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना ग्रामीण ने एसएसबी त्रिलोकपुर कैंप के आरपी गेट पर दी।
सूचना मिलते ही एसएसबी की 12 सदस्यीय टीम बिना मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक सहायता दी। साथ ही एम्बुलेंस को सूचना दी। टक्कर में तीनों व्यक्तियों के दाहिने पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गए। थोड़ी देर बाद मझगांव चौकी पुलिस और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एंबुलेंस और स्थानीय नागरिक की निजी कार से घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी भेजा गया। एसएसबी की ओर से मुख्य आरक्षी सामान्य आलोक कुमार सिंह घायलों के साथ अस्पताल तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें