बांसी। कोतवाली क्षेत्र के राप्तीनगर वार्ड के रामगढ़ टोला में सोमवार की रात हुई मारपीट के मामले में बुधवार को तीन आरोपियों अशोक यादव, उदय प्रकाश यादव, रियाज अली उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला राप्तीनगर रामगढ़ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।
पुरानी रंजिश में पटीदारों के बीच हुए सोमवार की रात हुई मारपीट में रामगढ़ निवासी मनोज यादव की आंख फूट गई थी और उनके भाई अजय यादव को चोट लगी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस चोटिल मनोज यादव के छोटे भाई विनय यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही थी। बुधवार को एसआई स्वामी नाथ भास्कर, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल घनश्याम सिंह की टीम ने रामगढ़ बाग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय फिर वहां से जेल भेज दिया है।