सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील बांसी में कार्य का डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। डीएम ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत घर-घर गणना की अवधि को 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा बांटे गए गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमा किए गए प्रपत्र के बारे में जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लाएं।