शाहपुर। शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर रविवार को बजट का लाइव प्रसारण पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है।