फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के महादेवा गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय सिविल लाइंस और चिल्हिया क्षेत्र के महादेवा गांव के दो अलग-अलग घरों नकदी और लाखों के आभूषण चोर समेट ले गए। इसमें चिल्हिया में नकब काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जबकि शहर में कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हुई वारदात की जानकारी मालिकों को शुक्रवार को हुई। दोनों मामले में गृहस्वामी ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के सिविल लाइंस में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र मधुर श्याम त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनका गृह निवास डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया में हैं।
मधुर श्याम के मुताबिक छठ पूजा के लिए वह गांव चले गए थे। शुक्रवार को जब गांव से लौटे तो गेट सामान्य लगा, लेकिन अंदर घुसे तो कमरे के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर दाखिल हुए तो अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था और 50 हजार रुपये नकदी, आभूषण आदि सब गायब थे।
विज्ञापन

इसमें हार दो पीस, 10 अंगूठी, पांच चेन इसके अलावा सोना और चांदी के अन्य आभूषण गायब है। पीड़ित के मुताबिक कई लाख रुपये की चोरी हुई है। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें