फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान के घर में घुसे चोर, नकदी और आभूषण उड़ाए

Thu, 18 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उसका थाना क्षेत्र के परसा शुकुरुल्लाह गांव का है मामला
विज्ञापन

उसका बाजार। परसा शुकुरुल्लाह के प्रधान रघुवर प्रसाद के घर बुधवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर 10 लाख के नकदी-गहने चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
पीड़ित रघुवर ने बताया कि गांव में उनका दो तल का मकान है। इसमें घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर बक्से का भी कुंडा तोड़कर उसमें रखे लगभग 10 लाख के नकदी और जेवरात चुरा लिए। इसकी सूचना इन्होंने उसका पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। इसी गांव में पिछले सप्ताह भी चोरी की वारदात हुई थी। इसमें भी चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। इस संबंध में एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली है। जांच किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन


पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम
गांव से लेकर कस्बे तक इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय है जबकि मुस्तैदी का दावा करने वाली पुलिस इन चोरों के गिरोह को पकड़ने में असफल है। पुलिस की सुस्ती का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। उसका थाना क्षेत्र के परसा शुकुरुल्लाह, मरवटिया माफी और फिर बुधवार की रात परसा शुकुरुल्लाह के रघुवर प्रसाद के घर में रात में हुई चोरी की घटना से लोगों को डर सताने लगा है। चोरी की इस वारदात में जेवरात और नगदी मिलाकर लगभग दस लाख की चोरी हुई है। चोरी की घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर चोरों का गिरोह साफ बचकर निकल जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर चोरी की इतनी घटनाओं को लेकर पुलिस की सक्रियता व रात के गश्त पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। चोरों का यह गिरोह इतना चालाक व शातिर है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रेंज में भी नहीं आते हैं।
विज्ञापन


-

बिना रेकी किए नहीं हो सकती है इस तरह की चोरी
चोरी की घटना से यह स्पष्ट हो रहा है कि चोरों का गिरोह दिन भर ऐसे घरों की रेकी की गई है। जो घर या दुकान बंद होते हैं या एकांत वाले स्थान-काॅलोनी में होते हैं ऐसे घरों को रात में निशाना बनाकर कीमती सामान समेट चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की चोरी को बिना रेकी के अंजाम नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें