फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेंध काटकर चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाए

Sun, 14 Dec 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के महादेवा गांव के एक घर के पीछे सेंध काटकर हुई चोरी। संवाद
विज्ञापन
जोगिया/धेंसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे सेंध काटकर घुसे चोरों ने बक्से में रखे जेवरात और लगभग पांच हजार नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वारदात की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के महादेव नानकार गांव निवासी राम आशीष यादव ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाकर परिवार सहित सोने के लिए चले गए। शनिवार को सुबह भाई पीछे की तरफ जा कर देखा खा तो आकर घर में सूचना दी और घर में देखा तो बक्सा गायब था। तलाशने पर बाॅक्स को घर के पीछे 100 मीटर दूरी सिवान में मिला, बक्से में रखे सोने-चांदी के लगभग आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें