फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कम गुणवत्ता वाले रसायनिक उर्वरकों की नहीं होगी टैगिंग

Mon, 29 Dec 2025 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, टैगिंग और मनमाने मूल्य पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार की अध्यक्षता में समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई। जिला कृषि अधिकारी ने थोक उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में कम गुणवत्ता वाले रासायनिक उर्वरकों की टैगिंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक बिक्री सुनिश्चित कराएं। साथ ही उर्वरकों की आपूर्ति विभाग से प्राप्त आवंटन सूची के अनुसार और जनपद के सभी क्षेत्रों में समान रूप से एवं आवश्यकता के अनुरूप की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने निर्देशित किया कि फुटकर विक्रेता किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक नहीं बेचेंगे और न ही उर्वरकों के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें