फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात जन्म साथ निभाने का था वादा, अंतिम यात्रा में पति ने छोड़ा साथ

Thu, 04 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा बाजार निवासी लक्ष्मी (25) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत के बाद देर रात तक अंतिम संस्कार के लिए खींच-तान चलती रही। मंगलवार दोपहर से रात 10 बजे तक इटवा थाने के बाद एंबुलेंस में लाश पड़ी रही।
विज्ञापन

मायके वालों की जिद और पुलिस के दबाव के बाद आरोपी पति विवेक के मामा ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। इस मामले में पीड़िता के भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने पति विवेक वर्मा, सास विनीता, ससुर श्याम सुंदर वर्मा, ननद पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 1:30 बजे लक्ष्मी (25) की मौत हो गई थी। उसके बाद लाश की बस्ती में पोस्टमार्टम कराया गया।उसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश को लेकर परिजन इटवा थाने पर पहुंच गए और आरोपियों प्राथमिकी दर्ज कराने और लाश का अंतिम संस्कार पति के द्वारा करने की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन करने लगे। इनके इस प्रदर्शन से इटवा पुलिस के हाथ पांव फूल गए। वह मृतका के मायके से आए लोगों और उनके रिश्तेदारों को समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार दोपहर बाद से प्रदर्शन व रोड जाम करने का सिलसिला चलता रहा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए डुमरियागंज, मिश्रौलिया, गोल्हौरा थाने की फोर्स बुलाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम इटवा कुणाल और सीओ इटवा प्रवीन प्रकाश ने मायके वालों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आरोपियों में पति विवेक के मामा को मुखाग्नि देने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें