फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री के आगमन की आहट, तैयारियां शुरू

Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बीएस ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पंडाल बनाते कर्मी। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को शहर के बीएसए ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर सफाई के साथ टेंट भी गिरने लगा था। मौके पर पहुंच अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन

जिले में आगमन के दौरान मुख्यमंत्री कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र के पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित सड़कों, शहर में निर्मित हुए सरकारी भवनों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें