त्रिलोकपुर क्षेत्र के सेखुई सेनापति गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेखुई सेनापति गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी में बदमाश करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए। सुबह परिजन के जागने पर घटना की जानकारी हुई। सेखुई सेनापति निवासी विजय मौर्या के अनुसार, सोमवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए थे। उनका घर गांव के आखिरी छोर पर है और पुराना होने के कारण छत की ऊंचाई कम है। गर्मी के कारण उनकी बहू बच्चों के साथ कमरे में दरवाजा खुला रखकर सो रही थी। रात में चोर पीछे बने छज्जे के सहारे छत पर पहुंचे और आंगन के रास्ते घर में दाखिल हो गए।
बदमाश कमरे में रखा संदूक उठाकर खिड़की के पास ले गए। वहां खिड़की का दरवाजा खोलकर संदूक को घर के बाहर ले गए और तोड़कर उसमें रखे जेवर व नकदी निकाल लिए कर चंपत हो गए।
इसी गांव में कुछ दूरी पर मन्नादेवी पत्नी विजय कुमार गौतम के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। मन्नादेवी के पति सोमवार सुबह मजदूरी के लिए चेन्नई चले गए थे। रात में वह बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थीं। देर रात चोर संकरी गली के रास्ते घर में दाखिल हुए और बड़ा बक्सा तोड़कर सामान खंगाला लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला।