फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेवड़ी गांव में दो घरों में चोरी, जमीन में रखे जेवरात ले गए चोर

Fri, 18 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार देर रात वारदात, सुबह सामान बिखरा मिलने पर हुई जानकारी
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेवड़ी गांव में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर घर में रखे सामान के साथ जमीन के अंदर सुरक्षित रखे जेवरात भी निकालकर ले गए। सुबह परिजन के जागने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में चिंता है।
गांव निवासी शिवपूजन पुत्र गंगाराम और रामू चौरसिया पुत्र रामकरन के घर चोरी हुई है। परिजन के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से जेवरात जमीन के अंदर सुरक्षित रखे गए थे। रात में किसी समय चोर घर में दाखिल हुए और जमीन में रखे जेवरात निकालकर भाग निकले। सुबह परिजन के उठने पर घर में सामान बिखरा मिला। इसके बाद जमीन में रखे जेवरात की तलाश की गई तो उनके चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घरों का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एक ही गांव में एक रात में दो घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें