फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी स्टेशन पर गूंजी वंदे मातरम की धुन

Tue, 11 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी रेलवे स्टेशन पर वंदे मातरम की धुन पर सशस्त्र सीमा बल की बैंड पार्टी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बढ़नी। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार देर रात बढ़नी रेलवे स्टेशन देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बलरामपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीमांत लखनऊ के पाइप बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

देशभक्ति की धुनों से स्टेशन परिसर गूंज उठा और यात्रियों व स्थानीय लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश नजर आया। पाइप बैंड की सुमधुर धुनों ने रेलवे स्टेशन के माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुति का आनंद लिया। ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के बीच लोगों ने राष्ट्रप्रेम के जयघोष किए।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास से आमजन को जोड़ना और सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें