फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं निकली धूप, गलनभरी ठंड से ठिठुरे लोग, अलाव बना सहारा

Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के उत्तर यादव डीह के पास अलाव के पास बैठे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। नपं में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को सुबह घना कोहरा होने से वाहन रेंगते नजर आए। दिनभर धूप न निकलने से गलन बढ़ गई। पूरा दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

रविवार को कड़ाके की ठंड के चलते शरीर में कंपकंपी, हाथ-पैरों में सुन्नता और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए यह मौसम अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर के आयुर्वेद डाॅ. एससी शर्मा ने भी प्रतिदिन अस्पताल पर आने वाले मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं और गर्म कपड़े पहनने, गरम भोजन करने तथा ठंड से बचाव पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें