सिद्धार्थनगर। नपा के अवेद्यनाथ सभागार में आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा व्यास पंडित देवकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम के अवतरण प्रसंग पर आधारित भावपूर्ण कथा सुनाई।
उन्होंने चौपाई विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार का भावार्थ समझाते हुए कहा कि भगवान विप्र, गो, संत और भक्तों की रक्षा के लिए मनुष्य का अवतार लेते हैं, सनातन के अनुसार भगवान भक्तवत्सल हैं।
कहा कि जिस प्रकार कोई मां अपने बच्चे को रोते नहीं देख सकती, ठीक उसी प्रकार भगवान अपने भक्तों के दुख से व्याकुल हो जाते हैं।