फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्दियों का सितम... बढ़ने लगा हड्डियों में दर्द

Thu, 27 Nov 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। बदलता मौसम, अव्यवस्थित दिनचर्या, धूप से दूरी बनाने से लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। इससे लोगों की हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द के साथ ही जकड़न की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन मरीजों में दर्द के साथ-साथ शरीर में कमजोरी भी रहती है।
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. डीके गुप्ता के अनुसार विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में जकड़न के साथ ही हाई ब्लडप्रेशर, थकान चिंता में रहने के साथ बाल भी झड़ना संभव है। आजकल सर्दी की वजह से हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न हो जा रही है। विटामिन डी शरीर की आंत से कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है।
विटामिन डी की कमी पुरुषों के साथ ही महिलाओं में देखी जाती है। चिकित्सक ने बताया कि लोगों को कम से कम आधे घंटे धूप लेना चाहिए और उसके साथ ही अंकुरित अनाज बथुआ के साथ सीजनल फलों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सर्दी-बुखार के मरीज बढ़े : भारतभारी। बदलते मौसम में सर्दी-बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। तापमान और आर्द्रता में बदलाव के कारण वायरस पनप रहे हैं, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो रही है। दिन में धूप और रात में सर्दी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं।
बेवा सीएचसी पर संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल चौधरी ने बताया कि इसके आम लक्षण नाक बहना, गले में खराश, छींक और तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द है। संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर का तापमान बढ़ाने के लिए बुखार एक सामान्य प्रतिक्रिया है और इसके लिए गर्म-नमक पानी से गरारे करना या शहद के साथ गर्म नींबू पानी पीना, जैसे घरेलू उपचार मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें