फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सूरज के तीखे तेवर ने छुड़ाया पसीना, उमस बढ़ी

Sat, 30 Aug 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में तेज धूप के कारण विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दुपट्टे से चेहरे को ढककर जातीं युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सूरज के तीखे तेवर और झुलसाने वाली धूप से लोगों का पसीना छूट रहा है। शनिवार को तपिश और उमस इस कदर आफत बनी कि लोग हवा की रफ्तार तेज होने के बाद भी बेहाल हुए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा जबकि बारिश न होने से किसानों को धान की फसल में पानी चलाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ज्यादा रही और आज आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली जबकि आर्द्रता कम रही। हवा की रफ्तार पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तेज थी। बावजूद इसके तेज तपिश और उमस के चलते लोग पसीना-पसीना होते रहे। सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जिससे लोग बेहाल रहे।
गर्मी के तेवर लगातार बढ़ने से अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तालाबों में पर्याप्त पानी नहीं है। पशु पक्षी पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल में बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे गर्मी और बढ़ेगी। बारिश के आसार नहीं हैं।द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें