डुमरियागंज। बिजली वितरण खंड कार्यालय रविवार को अवकाश होने के बावजूद कार्यालय और खंड के अंतर्गत स्थापित सभी काउंटर खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ता सामान्य कार्य दिवस की तरह बिजली के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। ईओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली निगम की राजस्व बढ़ाने के लिए अगस्त माह के अंतिम दिन रविवार को भी डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र के सभी बिजली निगम कार्यालय तथा काउंटर खुले रहेंगे।