फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज बढ़े डॉक्टर ठंड से बचने की दे रहे सलाह

Thu, 27 Nov 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया सीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। बदले मौसम में ठंड के सीजन की शुरुआत में ही बच्चों और बड़ों को खांसी, बुखार और जुकाम चपेट में लेने लगा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया पर 50 से 100 मरीज रोजाना ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उसमें से दो से तीन मरीज ऐसे हैं जो लंबे समय से इससे पीड़ित हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि ठंड का सीजन सबसे ज्यादा खांसी, बुखार, जुकाम और अन्य बीमारी के पीड़ित मरीज लगातार आ रहे हैं। आने वाले मरीज को सबसे पहले जुकाम और बुखार होता है, फिर खांसी शुरू होती है।
तीन से चार सप्ताह तक समस्या बनी रहती है। बुखार के साथ सर दर्द के साथ हाथ पैरों में दर्द के साथ भूख भी कम लगने की शिकायत हो रही है। इससे लक्षण आगे बढ़ाने के साथ ही मधुमेह, गुर्दे, सांस की बीमारी, हार्ट फेल और यहां तक खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बच्चे और बुजुर्ग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उनकी जांच करने के साथ दवा दी जा रही है। साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है।
सीएचसी अधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि लगातार बुखार और खांसी जुकाम के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इलाज कर उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें