फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टाइगर रिजर्व व दुधवा नेशनल पार्क का सफर होगा आसान

Thu, 27 Nov 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से पीलीभीत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से पर्यटक अब लखीमपुर खीरी में मौजूद टाइगर रिजर्व व दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण आसानी से कर पाएंगे। एक दिन में भी यात्रा करके वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन

जिले से होकर संचालित होने वाली पीलीभीत एक्सप्रेस अब इज्जतनगर तक संचालित की जाएगी, जबकि यह लखीमपुर में सुबह 10:19 बजे पहुंच जाएगी।
इसका संचालन होने से यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, जबकि कई क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि इस गाड़ी के इज्जतनगर तक मार्ग विस्तार से सिद्धार्थनगर, बढ़नी के यात्रियों को पीलीभीत होते हुए इज्जतनगर (बरेली) तक आवागमन के लिए एक बेहतरीन यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा होगी। तराई क्षेत्र के कृषि एवं वन उत्पादों की महानगरों तक पहुंच सुगम होगी, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा के लिए बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर से लखीमपुर खीरी के लिए स्लिपर का किराया 255 रुपये है। इसके अलावा जनरल का 140, थर्ड एसी का 690, सेकेंड एसी का 975 व प्रथम एसी का 1635 रुपये किराया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन सिद्धार्थनगर से रात 12:08 से चलकर सुबह 10:19 लखीमपुर खीरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें