सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। इससे रोडवेज बस से प्रतिदिन 40 प्रतिशत यात्री कम यात्रा कर रहे है, जिससे रोडवेज को भी घाटा लग रहा है।
सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन बेहाल होने लगा है। कम सवारी होने पर भी रोडवेज बसों को संचालित किया जा रहा है। डिपो से वर्तमान समय में मौजूद 60 बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा वर्तमान समय में 40 प्रतिशत आय में कमी आई है।
प्रतिदिन चार से पांच लाख की ही आमदनी हो रही है। वहीं जब ठंड कम थी तो प्रतिदिन आठ से नौ लाख की आय हो रही थी। डिपो की बसें जिला सहित दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलरामपुर सहित कई प्रमुख रूट पर संचालित किया जा रहा है। ं