फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ व्रतियों के लिए नपा चलाएगा ई-रिक्शा, निशुल्क मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। छठ व्रती महिलाओं को घाट तक जाने के लिए नपा सिद्धार्थनगर की तरफ से ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इससे शहर की महिलाओं को घर से घाट तक जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जमुआर नाले पर जिले सहित कई कस्बे की महिलाएं छठ व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आती हैं। इसमें शहर से ही सैकड़ों महिलाएं व्रत रखकर घाट पर जाती हैं। महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए नपा की तरफ से लगभग 25 ई-रिक्शा लगाए जाएंगे, जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें