फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला माैसम का मिजाज...बढ़ी सर्दी, गर्म हुआ कपड़ों का बाजार

Sun, 16 Nov 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड के बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों का बाजार गरमा गया है। सर्दी बढ़ने के साथ बाजार में ऊनी कपड़ों की दुकानें सज गईं हैं। दुकानों में टोपी, दास्ताने, स्वेटर की बिक्री तेज हो गई है। कुछ जगहों पर कंबल भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर में ठंड बढ़ने के साथ ही वूलन कपड़े की खरीदारी जोर पकड़ने लगी है। लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से वूलन कपड़े खरीदने के लिए विभिन्न बाजारों में पहुंच रहे हैं। बच्चे विभिन्न वूलन स्वेटर, जैकेट, मोजा और दस्ताना आदि की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न डिजाइनों के कंबल की खरीदारी बढ़ गई है।
ममता त्रिपाठी, दिनेश गर्ग, गोविंद चंद आदि ने बताया कि ठंड बढ़ रही है। इसलिए अभी से ही अपने-अपने मनपसंद कंबल खरीद रहे हैं, जिससे बाद में उन्हें अतिरिक्त कीमत न चुकानी पड़े।
विज्ञापन

कंबल के विभिन्न डिजाइन लोगों को काफी लुभा रहे हैं। सिंगल कंबल की कीमत एक हजार रुपये से शुरू है जबकि डबल बेड का कंबल की कीमत 1200 से तीन हजार रुपये तक बेचा जा रहा है। कंबल के विभिन्न डिजाइन देखकर लोगों को एक नजर में ही पसंद आने लगती है।
शहर के विभिन्न बाजारों में कंबल खरीदने के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।
दुकानदार विनोद सिंह ने बताया कि सर्दियों के बचाव के लिए बच्चों, युवक-युवतियों की पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन में गर्म कपड़े मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

दुकानों में वूलन टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, स्वेटशर्ट, हाफ जैकेट, स्वेटर और फुल जैकेट की 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें