फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सजनी को सजाने के लिए बाजार ने भी किया शृंगार

Fri, 10 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में कारावा खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। करवाचौथ से एक दिन पहले बाजार भी सोलह शृंगार और अन्य सजावटी सामानों से पूरी तरह सज गए हैं। सजनी भी सजने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। करवाचौथ को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहा। पूजा सामग्री व सोलह शृंगार के सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने और मेंहदी लगवाने के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रहेंगी। सोलह शृंगार कर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद घर में करवा माता की पूजा करेंगी। अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारायण करेंगी। बृहस्पतिवार को महिलाएं देर रात तक हाथों में मेहंदी लगवाती रहीं। करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। बाजार में खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें