फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीखी धूप से बढ़ी गर्मी, पूरे दिन उमस से बेहाल रहे लोग

Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर तेज धूप से परेशान लोग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले तीन दिनों से बारिश न होने से लोगों को उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को अब घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही जून माह की तरह तीखी धूप खिल गई। आलम यह रहा कि दिनभर गर्मी से लोग जूझते रहे। सड़क पर निकलते ही लोग तेज धूप से झुलस रहे थे। वहीं घर के अंदर गर्मी और उमस से हर कोई परेशान था। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने स्थिति और ज्यादा परेशान करने वाली बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें