इटवा। इटवा के गांव मुडिला सोनबरसा में बच्चा चोर बताकर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पहले मंदबुद्धि युवक मुडिला सोनबरसा गांव में आया था। इसी दौरान इसने एक छोटी बालिका को अपनी जेब से टाॅफी निकालकर दे दी। उसे कुछ लोगों ने देख लिया और इसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और इसकी पिटाई कर दी।